जालंधर, (punjabprotv) : एनएचएस अस्पताल कपूरथला रोड में दांतो के रोगों का कैंप 21 अगस्त से शुरू हो रहा है। ये कैंप 21 अगस्त से 26 अगस्त तक रोजाना सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। डॉ. रिकू अग्रवाल (डेंटलसर्जन एवं एनएचएस अस्पताल के डायरेक्टर) दांतो के रोगों से पीड़ित मरीजों का मुफ्त चेकअप करेंगे। इस कैंप में हाई स्पीडएयर फ्लो क्लीनर से दांतों की सफाई, दांतों को चमकाना और सफेद करना, फिलिंग– केवल दांतों के रंग की ही, एक ही बार में आरसीटी, टेढ़े–मेढ़े दांतों को सीधा करना (दिखाई न देने वालेतार के साथ), मसूड़ों की बीमारी और दांत दर्द का इलाज, रोगीके आराम के लिए अल्ट्रासोनिक स्केलर और डेंटल ऑपरेटिंगस्टेशन, डेंटल डेन्चर, क्राउन और ब्रिज, साथ ही मुफ्त डिजिटलडेंटल एक्स–रे, चुनिंदा केसों के लिए मुफ्त दांतों की भराई और अल्ट्रासोनिक स्केलर, कैप्स / वेनीर, ब्रेसिज़ और इम्प्लांट कम रेट पर किए जाएंगे।