होम अजब गजब बड़ी खबर : मिजोरम में रेलवे का पुल गिरा, 17 लोगों की...

बड़ी खबर : मिजोरम में रेलवे का पुल गिरा, 17 लोगों की मौत, PM ने किया मुआवजे का ऐलान, पढ़ें

0

न्यूज डेस्क, (punjabprotv) : मिजोरम के सैरांग इलाके के पास एक निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से बुधवार को कम से कम 17 मजदूरों की मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. रेलवे और पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अब तक 17 शव बरामद किए जा चुके हैं.

दुर्घटनास्थल पर कई अन्य श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है. बुधवार सुबह जब दुर्घटना हुई तब लगभग 40 मजदूर वहां मौजूद थे. कुरुंग नदी पर बैराबी को सैरांग से जोड़ने वाला रेलवे पुल निर्माणाधीन था. दुर्घटनास्थल आइजोल से करीब 21 किमी दूर है.

मिजोरम सीएम ने जताया दुख

मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा, ”आइजोल के निकट सायरांग में निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज आज ढह गया. कम से कम 17 श्रमिकों की मौत, बचाव कार्य जारी. इस त्रासदी से बहुत दुखी हूं. मैं सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. बचाव कार्यों में मदद के लिए बड़ी संख्या में सामने आए लोगों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं.”

पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा

रेलवे पुल ढह जाने से हुई मौतों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है और मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (ट्विटर) पर एक पोस्ट के मुताबिक पीएम मोदी ने कहा, “मिजोरम में पुल हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूं. जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मैं संवेदनाएं प्रकट करता हूं. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.”

Google search engine


पिछला लेखबड़ी खबर : पंजाब के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में मान सरकार ने इतनी तारीख तक कर दी छुट्टियां, पढ़ें
अगला लेखब्रेकिंग : चांद पर पहुंचा भारत, चंद्रयान-3 ने की सफल लैंडिंग, भारत ने रचा इतिहास, पूरे देश में जश्न