होम अजब गजब हिमाचल के कुल्लू में बड़ी लैंड स्लाइडिंग, ताश के पत्तों की तरह...

हिमाचल के कुल्लू में बड़ी लैंड स्लाइडिंग, ताश के पत्तों की तरह ढह गई रिहायशी इमारतें, कभी नहीं देखी होगी ऐसी वीडियो

0

न्यूज डेस्क, (punjabprotv) : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ी लैंड स्लाइडिंग से कई घर ढहे गए हैं. पहाड़ी इलाके में हुए भीषण भूस्खलन में ढही इमारत और मकानों के मलबे में काफी लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. सोशल मीडिया पर लैंड स्लाइडिंग का एक खतरनाक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि पहाड़ के दरकने से घाटी में बसे मकान कैसे ढह गए. भूस्खलन के दृश्यों में कई बहुमंजिला इमारतें ढहती हुई दिखाई दे रही हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज से अगले दो दिनों तक हिमाचल प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया है.

बता दें कि हिमाचल प्रदेश सरकार के आंकड़ों के अनुसार, बारिश के कारण 2,022 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं और 9,615 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं. राज्य में 113 भूस्खलन की भी सूचना मिली है, जिससे बुनियादी ढांचे को व्यापक नुकसान हुआ है और हजारों लोग विस्थापित हुए हैं. एक सरकारी बुलेटिन में कहा गया है कि बारिश ने 224 लोगों की जान ले ली है, जबकि 117 अन्य लोग बारिश से संबंधित दुर्घटनाओं में मारे गए हैं.

Google search engine


पिछला लेखभारत को बड़ा झटका, United World Wrestling ने भारतीय कुश्ती महासंघ की सदस्यता की सस्पेंड, जानें पूरा मामला
अगला लेखपंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा के बेटे और गनमैनों पर पीयू के छात्र को किडनैप करने का प्रयास, पढ़ें