होम अजब गजब पंजाब के गवर्नर ने सीएम मान को लिखी चेतावनी चिट्ठी, बोले-मेरी चिट्ठी...

पंजाब के गवर्नर ने सीएम मान को लिखी चेतावनी चिट्ठी, बोले-मेरी चिट्ठी का जवाब दोगे या राष्ट्रपति शासन लगा दूं…

0

चंडीगढ़, (punjabprotv) : पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित और सीएम भगवंत मान के बीच जारी खींचतान थमने का नाम नहीं ले रही है. पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने आप सरकार पर उनके पत्रों का जवाब नहीं देने का आरोप लगाया है. पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान को कड़े शब्दों में एक चेतावनी पत्र लिखा है, जिसमें भगवंत मान से उनके सवालों का जवाब देने को कहा गया है. राज्यपाल पुरोहित ने लिखा कि अगर उनके सवालों का जवाब नहीं मिला तो वह राष्ट्रपति को पत्र लिखने के लिए मजबूर होंगे.

पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लिखा कि इससे पहले कि मैं राज्य में संवैधानिक तंत्र की विफ़लता के बारे में अनुच्छेद 356 के तहत भारत के राष्ट्रपति को एक रिपोर्ट भेजूं और आईपीसी की धारा 124 के तहत आपराधिक कार्यवाही शुरू करने के बारे में निर्णय लूं.. मैं आपसे अपने द्वारा लिखित पत्रों के तहत अपेक्षित जानकारी मांगता हूं.

राज्यपाल ने याद दिलाया कि मुख्यमंत्री ने उनके द्वारा लिखे गए पिछले पत्रों का अभी तक जवाब नहीं दिया है. पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि नशीले पदार्थ की उपलब्धता और उपयोग के संबंध में विभिन्न एजेंसियों से रिपोर्ट मिली है यह आम बात हो गई है कि वह दवा की दुकानों में उपलब्ध हैं और एक नया चलन अब देखा गया है कि वे सरकार द्वारा नियंत्रित शराब की दुकानों में भी बेचे जा रहे हैं. बता दें कि अनुच्छेद 356 में राज्यपाल के पास राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की पॉवर होती है.

Google search engine


पिछला लेखपंजाब के 11 तहसीलदार हुए डीआरओ परमोट, सरकार ने जारी किए आदेश, पढ़ें
अगला लेखअमृतसर से हैरान करने वाली खबर, नाना ने अपने 8 साल के दोहते को नहर में धक्का देकर मारा, पढ़ें