होम latest News उड़ान भरने को तैयार आदित्य-L1

उड़ान भरने को तैयार आदित्य-L1

0

 सूर्य का अध्ययन करने से संबंधित ‘आदित्य-एल1′ मिशन (‘Aditya-L1’ mission) के बारे में जानकारी देते हुए इसरो ने बुधवार को कहा कि प्रक्षेपण का पूर्वाभ्यास और रॉकेट की आंतरिक पड़ताल पूरी हो चुकी है। इस मिशन को 2 सितंबर को सुबह 11.50 बजे श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया जाना है। आदित्य-L1 अंतरिक्ष यान को सूर्य के परिमंडल के दूरस्थ अवलोकन और L1 (सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंजियन बिंदु) पर सौर हवा का वास्तविक अध्ययन करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर है।

यह सूर्य के अध्ययन के लिए भारत का पहला समर्पित मिशन है जिसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ऐसे समय अंजाम देने जा रहा है जब हाल ही में इसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कराकर देश को गौरवान्वित करने वाला इतिहास रच दिया है। आदित्य-L1 को PSLV-C57 रॉकेट के माध्यम से प्रक्षेपित किया जाएगा। इसरो ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “प्रक्षेपण की तैयारियां प्रगति पर हैं।

Google search engine


प्रक्षेपण का पूर्वाभ्यास-रॉकेट की आंतरिक पड़ताल पूरी हो गई है।” आदित्य-L1 मिशन का उद्देश्य ‘L1′ के चारों ओर की कक्षा से सूर्य का अध्ययन करना है। इसमें विभिन्न तरंग बैंडों में सूर्य के प्रकाशमंडल, वर्णमंडल और सबसे बाहरी परत-परिमंडल का निरीक्षण करने के लिए सात उपकरण लगे होंगे। इसरो के एक अधिकारी ने कहा, “आदित्य-L1 राष्ट्रीय संस्थानों की भागीदारी वाला पूर्णतः स्वदेशी प्रयास है।

Google search engine


पिछला लेखPSEB की वेबसाइट डाउन होने से चक्करों में पड़े Parents
अगला लेखगुरुद्वारा श्री बाबा बकाला साहिब में सी.एम. मान हुए नतमस्तक