होम देश चालान काटने के नाम पर खानापूर्ति

चालान काटने के नाम पर खानापूर्ति

0

बाडेवाल में सूआ रोड स्थित एच.पी.एन. क्लब की तरह सिविल सर्जन ऑफिस के नजदीक बन रही बिल्डिंग के नक्शे की मियाद भी खत्म हो चुकी है। यह खुलासा जोन डी.के. बिल्डिंग इंस्पेक्टर व ए.टी.पी. द्वारा एक शिकायत के बाद आला अधिकारियों को भेजी गई रिपोर्ट में हुआ है जिसके मुताबिक पुरानी कचहरी चौक के नजदीक बिल्डिंग बनाने के लिए नक्शा 2007 पास करवाया गया था। इस नक्शे की मियाद काफी देर पहले खत्म हो गई है, जिसके बावजूद साइट पर निर्माण कार्य चल रहा है।

चालान काटने की खानापूर्ति शिकायत आने के बाद इस साल अप्रैल में की गई है। इस शिकायत में बिल्डिंग के निर्माण के दौरान ओवर कवरेज के अलावा पार्किंग व हाऊस लेन के लिए जगह न छोड़ने का मुद्दा उठाया गया है लेकिन इंस्पेक्टर व ए.टी.पी. द्वारा अपनी रिपोर्ट में इस संबंधी कोई जिक्र नहीं किया गया है। यहां तक कि इतनी बड़ी बिल्डिंग में अवैध रूप से हो रहे अवैध निर्माण को लेकर सिर्फ एक लाख की फीस जमा करवाने की बात कही जा रही है।

Google search engine


एक ही इंस्पेक्टर से जुड़े हैं दोनों मामले

एच.पी.एन. क्लब की तरह सिविल सर्जन ऑफिस के नजदीक बन रही बिल्डिंग के नक्शे की मियाद खत्म होने का मामला भी जोन डी के इंस्पेक्टर कमल के साथ जुड़ा हुआ है, क्योंकि ब्लाक 1 व 35 का चार्ज उक्त इंस्पेक्टर के पास है जिसके द्वारा अवैध रूप से बन रही बिल्डिंगों का काम बंद न करवाने की शिकायत कमिश्नर के पास पहुंची है जिसे लेकर चेकिंग के लिए ए.टी.पी. मोहन सिंह द्वारा पुरानी कचहरी चौक के नजदीक बन रही बिल्डिंग की साइट विजिट करने की बात कही गई है।

Google search engine


पिछला लेखगुरुद्वारा श्री बाबा बकाला साहिब में सी.एम. मान हुए नतमस्तक
अगला लेखUID नंबर लगाने के लिए जारी डोर टू डोर सर्वे पूरा होने के बाद बढ़ेगा नगर निगम का रेवेन्यू