होम अजब गजब ‘जय श्री कृष्ण’ के नन्हे कन्हैया अब हो गए हैं बड़े

‘जय श्री कृष्ण’ के नन्हे कन्हैया अब हो गए हैं बड़े

0

टीवी सीरियल और फिल्मों में कुछ सेलेब्स ने भगवान का किरदार इस कदर निभाया है कि लोग उन्हें सच में भगवान मानने लगते हैं। कई ऐसे बाल कलाकार  भी है जिन्होंने कृष्ण का किरदार निभा कर घर- घर में अपनी पहचान बना ली थी। ऐसे में आपकाे  बाल कृष्ण की नटखट लीलाएं दिखाने वाला शो जय श्री कृष्णा तो याद होगा ही। आज भी  कृष्णा का यह बाल रूप लोगों का मन मोह लेता है। हालांकि शो में दिखने वाला ये नन्हा कान्हा अब बड़ा हो गया है और वह काफी बदल भी गया है।

Google search engine


साल 2008 में भगवान कृष्ण की लीलाएं दिखाने वाले शो को लोगों ने बेहद पसंद किया था।  इस दौरान किसी को भी इस बात को खबर नहीं की  भगवान कृष्ण के बाल अवतार में नजर आने वाला ये बच्चा लड़का नहीं लड़की है। जब मेकर्स की ये पोल खुली तो हर कोई हैरान रह गया था।  इस बच्ची का नाम धृति भाटिया है, जब उन्होंने कृष्ण का किरदार निभाया था तब वह महज तीन साल की थी।

इतनी छोटी बच्ची ने जिस अंदाज में काम किया वह काबिले तारीफ था। धृति काफी लंबे समय तक अपने निभाए इस किरदार के कारण सुर्खियों में रही थी। हालांकि ये छोटा बच्चा अब काफी बड़ा हो गया है, पुरानी तस्वीरों के मुताबिक उसे पहचानना भी थोड़ा मुश्किल ही है।धृति का बदला और स्टाइलिश लुक देखकर यकीन ही नहीं होता कि यह वही छोटी सी कृष्णा हैं जिसकी मासूमियत का हर कोई दिवाना हो गया था।

इस शो के बाद धृति  ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ और ‘माता की चौकी’  जैसे सीरियल में भी नजर आ चुकी है। अब  वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रही है, हांलाकि हालांकि वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और फैंस के साथ नई- नई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अगर धृति के फ्टूचर गोल्स के बारे में बात की जाए तो वो कोरियोग्राफर बनना चाहती है।

Google search engine


पिछला लेखचीन सरकार ने गांसु में तिब्बतियों को दी शिनजियांग जैसे दमन की धमकी
अगला लेखइस जन्माष्टमी पर वृन्दावन के बांके बिहारी मंदिर में भगवान कृष्ण पहनेंगे कैदियों द्वारा बनाए गए कपड़े