होम प्रदेश भारत की राह पर अब यह देश

भारत की राह पर अब यह देश

0

चांद मिशन को लेकर विभिन्न देशों के बीच तेजी देखने को मिल रही है। भारत ने इस साल चंद्रमा के दक्षिणी छोर पर चंद्रयान भेजकर पूरी दुनिया के सामने अपना कद बढ़ा लिया है। वह ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। इतना ही नहीं चांद पर सफल लैंडिंग करने वाले देशों की गिनती में भी अब भारत का नाम शामिल हो गया है। इस लिस्ट में अब तक केवल चार देशों का नाम भी शामिल था।

ऑस्ट्रेलिया ने किया मून मिशन का ऐलान
इस बीच ऑस्ट्रेलिया के चंद्रमा मिशन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कुछ ही वर्षों में यदि सब कुछ ठीक रहता है तो ऑस्ट्रेलिया चन्द्रमा पर अपना पहला रोवर भेजेगा. ये मिशन साल 2026 तक पूरा होगा। ऑस्ट्रेलियाई अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार नासा आर्टेमिस के एक मिशन की मदद से ऑस्ट्रेलिया चांद पर अपना पहला रोबोटिक चंद्र रोवर भेजेगा। इसका प्रक्षेपण होने का अनुमान साल 2026 तक लगाया गया है।

Google search engine


मानवयुक्त मिशन की योजनाओं को आसान बनाएंगे ये मिशन
यह प्रोजेक्ट नासा के महत्वाकांक्षी आर्टिमिस मिशन के अनुरूप है, जिसका लक्ष्य इस दशक के अंत तक चांद पर उसके आसपास एक स्थायी और टिकाऊ मानव उपस्थिति स्थापित करना है। इन मिशनों से मिली जानकारी और कौशल मंगल ग्रह पर मानवयुक्त मिशन की बड़ी योजनाओं को आसान बनाएंगे। नासा ने पहले ही आर्टिमिस-1 मिशन के जरिए पिछले साल एक मानव रहित ओरियन अंतरिक्ष यान को चांद की ऑर्बिट में भेजा था।

Google search engine


पिछला लेखभारत की राह पर चला जापान
अगला लेखरेबीज की बीमारी से क्या जा सकती है जान? जानें इसके लक्षण और कितनी खतरनाक है यह बीमारी