होम latest News पंजाब में पहली बार होने जा रहा Tourism Summit

पंजाब में पहली बार होने जा रहा Tourism Summit

0

सी.एम. मान ने टूरिज्म समिट के लिए सभी को आमंत्रित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समिट द्वारा लोगों को पंजाब का वह पक्ष दिखाया जाएगा जो आज तक नहीं देखा। सी.एम. मान ने कहा कि पंजाब में पहली बार टूरिज्म समिट हो रहा है।  टूरिज्म समिट 11 सितंबर से लेकर 13 सितंबर तक हो रहा है जिसमें वह सभी को आमंत्रित करते हैं। पंजाब सरकार की ओर से मोहाली में आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य को पूरे देश के नक्शे पर उभारा जाएगा। पंजाब की मिट्टी बदलाव की कहानी समेट कर बैठी है। दुनिया के कई हिस्सों से लोग टूरिज्म में हिस्सा लेंगे। सी.एम. मान ने कहा कि दुनिया के कोने-कोने से आने वाले लोग पंजाब की बहादुरी व इंकलाब से भरी मिट्ठी की खुशबू नजदीक से महसूस कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि बतौर मुख्यमंत्री के तौर पर उनकी ओर से तहे दिल से आमंत्रित किया जा रहा है। वह आंखें बिछाकर इंतजार करेंगे।
Google search engine


पिछला लेखCBSE के 10वीं और 12वीं के Students के लिए जरूरी खबर
अगला लेखआपकी खूबसूरती में चार-चांद लगा देगा मलाइका अरोड़ा का ये ब्यूटी टिप्स