होम latest News WhatsApp पर ‘ग्रुप कॉल्स’ के लिए कंपनी दे रही ये शानदार अपडेट

WhatsApp पर ‘ग्रुप कॉल्स’ के लिए कंपनी दे रही ये शानदार अपडेट

0

WhatsApp Group calls : वॉट्सऐप, कालिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर करने के लिए ऐप में कुछ बदलाव कर रहा है. ये बदलाव ‘Calls’ टैब में कंपनी कर रही है. फिलहाल जब आप कॉल्स टैब में जाते हैं तो आपको कॉल लिंक का ऑप्शन टॉप में दिखाई देता है. लेकिन जल्द कंपनी इसे ‘न्यू कॉल’ ऑप्शन से बदलने वाली है. इसके अलावा जल्द आप 31 लोगों को कॉल में ऐड कर पाएंगे. यानि आप कॉलिंग शुरू करते ही एकसाथ 31 लोगों को ऐड कर पाएंगे. वर्तमान में आप केवल 15 लोगों को ही शुरुआत में ऐड कर सकते हैं, फिर इस नंबर को 32 तक बड़ा सकता हैं.

इस अपडेट की जानकारी वॉट्सऐप के डेवलपमेंट पर नजर बनाएं रखने वाली वेबसाइट wabetainfo ने शेयर की है. ये अपडेट वॉट्सऐप बीटा के  2.23.19.16 में देखा गया है. अगर आप भी वॉट्सऐप के तमाम अपडेट सबसे पहले पाना चाहते हैं तो कंपनी के बीटा प्रोग्राम के लिए एनरोल कर सकते हैं.

Google search engine


इस फीचर पर भी चल रहा काम 

वॉट्सऐप वीडियो कॉलिंग अवतार फीचर पर भी काम कर रहा है. इस फीचर के तहत होगा ये कि जब आप किसी को वीडियो कॉल करेंगे तो आपके चेहरे के बजाय सामने वाले यूजर को अवतार दिखेंगे. ये अवतार आपके चेहरे के एक्सप्रेशन और हाव भाव की भी नकल करेंगे और सामने वाले यूजर को ऐसा लगेगा जैसे आप ही उनसे बात कर रहे हैं. ये फीचर आपके वीडियो कॉलिंग एक्सपीरियंस को बदलेगा. फिलहाल ये फीचर कुछ बीटा टेस्टर्स के पास उपलब्ध है जो जल्द आपको मिलेगा.

Google search engine


पिछला लेखएक दिन में कितने काजू खाना सेहत के लिए अच्छा होता है? 95 प्रतिशत लोग इस बात को नहीं जानते हैं
अगला लेखਤਿਉਹਾਰਾਂ ਦੇ ਸੀਜ਼ਨ ‘ਚ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਟੂਰ ਹੋਣਗੇ ਹੋਰ ਮਹਿੰਗੇ!