होम latest News कई भारतीय कंपनियों में लगा है कनाडा का पैसा, शेयरों पर तनाव...

कई भारतीय कंपनियों में लगा है कनाडा का पैसा, शेयरों पर तनाव का असर

0

कनाडा और भारत के बीच बढ़ते तनाव का असर अब घरेलू शेयर बाजार पर भी दिख रहा है. भारतीय बाजार (Indian Stock Market) की कई कंपनियों में कनाडा का पैसा लगा हुआ है. दोनों देशों के बीच तनाव के कारण कनाडा पेंशन प्लान इंवेस्टमेंट बोर्ड के पास मौजूद शेयरों पर दबाव नजर आ रहा है. कनाडा पेंशन प्लान इंवेस्टमेंट बोर्ड सबसे बड़े फॉरेन पोर्टफोलियो में से एक है.

सीपीपीआईबी के पोर्टफोलियो में नायका, पेटीएम, जोमैटो और डेल्हीवेरी में एक बड़ी हिस्सेदारी है. कनाडा पेंशन प्लान इंवेस्टमेंट बोर्ड का नायका में 1.47 फीसदी, पेटीएम में 1.76 फीसदी, जोमैटो में 2.37 फीसदी और डेल्हीवेरी में 6 फीसदी हिस्सेदारी है.

Google search engine


इन कंपनियों में बोर्ड का कितना निवेश 

कनाडा पेंशन प्लान इंवेस्टमेंट बोर्ड पोर्टफोलियो के इन शेयरों में पिछले पांच कारोबारी सत्रों के दौरान 1 से 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है. कुल मिलाकर इन चार कंपनियों में बोर्ड का निवेश कुल 5,566 करोड़ रुपये है.

इन कंपनियों में भी कनाडा का पैसा 

कनाडा पेंशन प्लान इंवेस्टमेंट बोर्ड का पैसा कोटक महिंद्रा बैंक में भी है. इसमें सीपीपीआईबी की हिस्सेदारी 2.68 फीसदी है, जिसकी वैल्यू 9500 करोड़ रुपये है. साथ ही इंडस टॉवर में 2.18 फीसदी हिस्सेदारी और इसकी वैल्यू 1087 करोड़ रुपये है. पिछले कुछ कारोबारी सेंशन में स्टॉक में गिरावट हुई है.

कनाडा पेंशन प्लान इंवेस्टमेंट बोर्ड का निवेश कुछ आईटी कंपनियों में भी लगा है. विप्रो और इंफोसिस में भी इसका निवेश है. साथ ही आईसीआईसीआई बैंक में भी इसकी हिस्सेदारी है. ऐसे में इन कंपनियों के स्टॉक में भी गिरावट जारी है. शुक्रवार को आईसीआईसी बैंक के शेयर 0.18 फीसदी गिरकर 957.60 रुपये पर थे, जबकि विप्रो कंपनी के शेयर 1.87 फीसदी गिरकर 420.95 रुपये पर थे. इसके अलावा इंफोसिस कंपनी के शेयर शुक्रवार को 0.66 फीसदी गिरकर 1,491.85 रुपये पर थे.

Google search engine


पिछला लेखराधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास की संगत के लिए Good News..
अगला लेखशिवसेना अखण्ड भारत ने खलिस्तानी आतंकी गरपतवंत सिंह पन्नु क़ो दी धमकीं