होम latest News खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने भारत को फिर दी धमकी

खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने भारत को फिर दी धमकी

0

खालिस्तानी आतंकवादी और सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत को फिर धमकी दी है। भारत सरकार और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को धमकाते हुए पन्नू ने कहा कि वह भारत पर उसी तरह हमला करेगा जैसे हमास ने इसराईल पर किया है। भारत सरकार और सी.एम. मान को पन्नू ने इसराईल में हमास के हमले से सीख लेने को कहा।

खालिस्तानी आतंकी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर यह धमकी दी है। यह 40 सैकेंड का वीडियो है जिसमें पन्नू भारत के खिलाफ जहर उगलता दिख रहा है। उसने कहा कि हम पंजाब को भारत का हिस्सा नहीं मानते और इसे आजाद करवा कर रहेंगे।

Google search engine


पन्नू ने कहा कि  इसराईल की तर्ज पर भारत ने पंजाब पर नियंत्रण हासिल कर लिया है। अगर इंडिया हिंसा करेगा तो हम भी हिंसा शुरू कर देंगे। उसने कहा कि सिख फॉर जस्टिस वोटिंग में विश्वास रखता है। आप भी वोट पर भरोसा रखें। पंजाब के अलग होने का दिन करीब आ गया है। वोटिंग चाहते हैं या आपको गोली चाहिए?

Google search engine


पिछला लेखBirthday मनाने गए मामा पर भारी पड़ा कुदरत का कहर
अगला लेखशुभमन गिल की तरह कम हो जाए प्लेटलेट्स तो क्या करें, जानें ये कितना ‘खतरनाक’