होम latest News पंजाबी फिल्मों के खास कलाकारों ने पाक के करतारपुर साहिब गुरुद्वारा में...

पंजाबी फिल्मों के खास कलाकारों ने पाक के करतारपुर साहिब गुरुद्वारा में टेका माथा

0

पंजाबी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता रुपिंदर सिंह गिप्पी ग्रेवाल, बिन्नू ढिल्लों और करमजीत अनमोल ने सोमवार को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में करतारपुर साहिब में मत्था टेका। भारतीय पंजाबी फिल्मों में भी काम करने वाले पाकिस्तानी हास्य कलाकार इफ्तिखार ठाकुर और नासिर चिन्योति ने गुरुद्वारा दरबार साहिब में उनकी अगवानी की।

पाकिस्तानी फिल्म निदेशक सैयद नूर भी इस मौके पर मौजूद रहे। भारतीय कलाकारों ने गुरुद्वारे में मत्था टेका और लंगर किया। उन्होंने करतारपुर गलियारे का दौरा करने पर खुशी जतायी और वहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बंदोबस्त की प्रशंसा की।

Google search engine


Google search engine


पिछला लेखनेशनल हाईवे पर भयानक हादसा
अगला लेखपत्नी ने प्यार भरे अंदाज में CM मान को किया B’day Wish