होम latest News पंजाबियों को खुला निमंत्रण

पंजाबियों को खुला निमंत्रण

0

 1 नवंबर को लुधियाना में होने वाली बहस को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का नया ट्वीट सामने आया है। सी.एम. मान ने ट्वीट कर इस बहस के लिए पंजाबियों को खुला निमंत्रण दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ” लुधियाना में 1 नवंबर को होने वाली डिबेट का नाम होगा ‘मैं पंजाब बोलदा हां’ दोपहर 12 बजे पंजाब की मुख्य राजनीतिक पार्टियां जो अब तक सत्ता में रही अपना पक्ष रखेंगी। हर पार्टी को 30 मिनट का समय मिलेगा। प्रोफेसर निर्मल जोड़ा जी मंच का संचालन करेंगे। पंजाबियों को खुला निमंत्रण। ‘पंजाब मंगदा जवाब’।”

PunjabKesari

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार द्वारा विरोधियों के साथ खुली बहस की पूरी तैयारी कर ली गई है। यह बहस 1 नवंबर को पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के डॉ. मनमोहन सिंह ऑडिटोरियम में करवाने का फैसला किया गया है। बताया जा रहा है कि बहस का समय करीब 12 बजे रखा गया है।

पिछला लेखApple 31 अक्टूबर को आयोजित करेगी ‘Scary Fast’ इवेंट
अगला लेखIce Cream का Order लेट होने पर चली ताबड़तोड़ गोलियां