होम latest News पंजाब में AAP विधायक के घर पर ED की Raid

पंजाब में AAP विधायक के घर पर ED की Raid

0

मोहाली से AAP विधायक कुलवंत सिंह के घर पर ई.डी. की रेड की खबर सामने आई है। इसी बीच वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया का बयान सामने आया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली और पंजाब के शराब घोटालों के सिलसिले में आप विधायक कुलवंत सिंह के घर पर ई.डी. ने छापेमारी की है।

PunjabKesari

मजीठिया ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तलब करने के बाद अब ई. डी. ने इस शराब घोटाले का लिंक पंजाब से जोड़ने पर काम शुरू कर दिया है। मजीठिया ने कहा कि पंजाब एक्साइज घोटाले में 500 करोड़ का भ्रष्टाचार हुआ है, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरपाल चीमा दोषी हैं।

Google search engine


Google search engine


पिछला लेखJalandhar में गर्माया माहौल
अगला लेखदेश में केवल 3 कंपनियां गिग वर्कर्स को दे रहीं मिनिमम वेज पॉलिसी के तहत पैसा और सुविधाएं