होम latest News पंजाब से आई बड़ी खबर

पंजाब से आई बड़ी खबर

0

पंजाब से अभी-अभी आई बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के मालेरकोटला से सुनाम महिला चौक की तरफ आ रहे एक ट्राले की कार से टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।  हादसे के शिकार लोगों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक रात करीब 2 बजे सुनाम से 6 लोग कार में सवार होकर मलेरकोटला बाबा जी के माथा टेकने गए थे। जब वह सुनाम लौट रहे थे तो रास्ते में उनकी कार की एक ट्रॉली से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया।

Google search engine


हादसे के बाद बड़ी मुश्किल से वेल्डिंग वाली मशीन से लोहे को काटकर शवों को बाहर निकाला गया। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए संगरूर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।

Google search engine


पिछला लेखकरवाचौथ पर महिला का छिन गया सुहाग
अगला लेखजालंधर में सरेआम मारपीट कर युवक का अपहरण