होम latest News जालंधर में सरेआम मारपीट कर युवक का अपहरण

जालंधर में सरेआम मारपीट कर युवक का अपहरण

0

जालंधर : जालंधर में मॉडल टाउन के नजदीक मीठापुर रोड से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां अज्ञात युवकों ने बर्गर की रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति के साथ जमकर मारपीट की और उसे गाड़ी बैठा साथ ले गए। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों द्वारा जमकर हंगामा किया गया। इस संबंध में जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरु की। युवक की पहचान मूल रूप से नेपाल के रहने वाले प्रकाश के रुप में हुई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रकाश की मां ने बताया कि वह कही गई हुई थी और जब वापिस लौटी तो कुछ युवकों द्वारा उसके बेटे के साथ मारपीट की जा रही थी। जब वह अपने बेटे को बचाने पहुंची तो उसके साथ भी आरोपियों द्वारा मारपीट की गई। इसके बाद आरोपी प्रकाश को गाड़ी में बैठा साथ ले गए। मोहल्ले के लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। फिलहाल युवक का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने युवक की फोटो सर्कुलेट कर दी है ताकि उसके बारे में कोई जानकारी मिल सके।

Google search engine


Google search engine


पिछला लेखपंजाब से आई बड़ी खबर
अगला लेखED के सामने पेश नहीं होंगे केजरीवाल