होम latest News पानी में ज्यादा देर तक रहने से हाथ-पैर में हो जाते हैं...

पानी में ज्यादा देर तक रहने से हाथ-पैर में हो जाते हैं यह फंगल इंफेक्शन

0

कुछ लोगों को बार-बार पैर-हाथों में फंगल इंफेक्शन हो जाता है. खासकर ज्यादातर देर तक पानी में रहने के कारण कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें पैर के तलवे और हाथ में फंगल इंफेक्शन हो जाता है. पेट, जांघों और सिर में भी कुछ लोगों को खतरनाक फंगल इंफेक्शन काफी ज्यादा परेशान करता है. कई बार तो यह स्किन से जुड़ी परेशानी भी हो सकती है. कभी-कभी तो यह ऑटोइम्यून गड़बड़ी के कारण होती है. लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फंगल इंफेक्शन के पीछे कई कारण हो सकते हैं. इसमें सबसे बड़ा कारण विटामिन की कमी होती है. शरीर में विटामिन की कमी से फंगल इंफेक्शन होता है.

फंगल इन्फेक्शन किस विटामिन की कमी से होते हैं

Google search engine


दरअसल, विटामिन सी कमी से बार-बार हाथ-पैर में फंगल इंफेक्शन हो सकता है. विटामिन सी हमारी इम्युनिटी को बढ़ाने के साथ-साथ शरीर को कई सारे इंफेक्शन से बचाता है. ऐसे में शरीर में किसी भी तरह का फंगल इंफेक्शन न हो इसलिए शरीर में विटामिन सी की कमी नहीं होनी चाहिए.

विटामिन सी की कमी कैसे पूरी करें

विटामिन सी को पूरी करने के लिए खूब सारी फल और सब्जी खाएं. जैसे संतरा या फिर अंगूर खा सकते हैं. इसके अलावा आप इमली और नींबू भी खा सकते हैं. इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है. जो फंगल इंफेक्शन को रोकता है.

फंगल इन्फेक्शन से कैसे करें बचाव

फंगल इंफेक्शन से बचना है तो डाइट में भरपूर मात्रा में विटामिन सी खाएं. इससे क्या होगा कि आपकी स्किन में नमी के साथ गंदगी नहीं जमा होगा. जिसके कारण फंगल इंफेक्शन और बैक्टीरिया बढ़ता है. इसके अलावा नहाने के बाद आप अपनी स्किन को अच्छे से साफ करें यानि पोंछ लें. जिसके कारण फंगल इंफेक्शन का खतरा धीरे-धीरे कम हो जाता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
Google search engine


पिछला लेखसांप के जहर से जुड़े मामले में बुरे फंसे एल्विश यादव
अगला लेखवजन घटाने और हेल्थ के लिए कौन सा चावल है बेस्ट, जानिए