दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के फैंस के लिए अच्छी खबर है। मूसेवाला का नया गाना जल्द ही आने वाला है, जिसकी जानकारी उनकी मां चरण कौर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए दी है। सिद्धू मूसेवाला की मां ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें शेर का चेहरा नजर आ रहा है और तस्वीर में ‘Watch Out’ लिखा है। साथ ही तारीख 12/11/2023 और समय 12:00 PM भी लिखा हुआ है.

इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है- ‘आ गया मेरा बब्बर शेर ते थोड़ा भाई धक्क पाऊन, सोखा नहीं राह खाली करदे।’ इस पोस्ट से ऐसा लग रहा है कि सिद्धू मूसेवाला का नया गाना ‘Watch Out’ 12 नवंबर यानी दिवाली के दिन दोपहर 12 बजे रिलीज होने वाला है।













