होम latest News फिर चली ताबड़तोड़ गोलियां गर्माया माहौल

फिर चली ताबड़तोड़ गोलियां गर्माया माहौल

0

 जालंधर में देर रात गोलियां मारकर युवक की हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद शहर का माहौल गर्मा गया। परिवार वालों ने रामा मंडी-होशियारपुर रोड पर धरना लगा दिया।

जानकारी के अनुसार बाबा बुड्डा जी नगर रामा मंडी में सोमवार रात को 2 पक्षों में हुए विवाद में गोली लगने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहित कुमार आलू पुत्र विक्की निवासी बाबा बुड्डा जी नगर के रूप में हुई। गोली लगने के बाद रोहित को गंभीर हालत में रामा मंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

Google search engine


इलाज दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं परिवावर वालों ने अस्पताल के बाहर धरना लगा दिया और ट्रैफिक तक जाम कर दिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने इंसाफ का आश्वासन देकर उन्हें शांत करने का काफी प्रयास किया लेकिन वह धरने से नहीं उठे।

Google search engine


पिछला लेखभारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित
अगला लेखफिर सड़कों पर उतरेंगे किसान, जानें क्यों…