होम latest News देर रात पिता-बेटों पर चाकुओं से किया हमला

देर रात पिता-बेटों पर चाकुओं से किया हमला

0

पटियाला : पटियाला में देर रात बड़ी वारदात हो गई। इस दौरान 4-5 अज्ञात युवकों ने पिता-बेटों पर चाकुओं से हमला किया, जिस कारण प्रीतम चंद (52) की मौत हो गई, जबकि उसके 2 बेटे अजय कुमार और जतिन का स्थानीय राजिंदरा अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस मौके पर जानकारी देते हुए पटियाला के डी.एस.पी. संजीव सिंगला ने बताया कि 10 बजे के करीब यह घटना हुई है। पटियाला की लहल कालोनी में यह हत्या हुई है, जिसमें वह फिलहाल जांच कर रहे हैं, अभी तक कोई भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है। जिसकी हत्या हुई है उसका नाम प्रीतम चंद है, जो राजमिस्त्री का काम करता था। उसके 2 बेटे घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

Google search engine


Google search engine


पिछला लेखप्याज को लेकर मची हाहाकार
अगला लेखजिला के नामी स्कूल में अचानक मची भगदड़