होम latest News क्या खुबानी खाने के फायदे जानते हैं आप?

क्या खुबानी खाने के फायदे जानते हैं आप?

0

खुबानी या एप्रीकॉट एक सुखा ड्राई फ्रूट्स होता है. इस ड्राईफूट्स के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं लेकिन इसके फायदे गजब के होते हैं. इसमें विटामिन A, B, C और E प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. इसके अलावा पोटेशियम, मैग्नीशियम, कॉपर, फॉस्फोरस जैसे खनिज लवण तथा फाइबर भी खुबानी में मौजूद होते हैं. ये सभी पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए बेहद लाभदायक होते हैं. विशेषज्ञों के अनुसार, सर्दियों में रोजाना पांच से छह खुबानी खाना काफी है. खुबानी की तासीर गर्म होता है. यह शरीर को अंदर से गर्म रखती है और सर्दी-जुकाम से बचाती है. सर्दियों में खुबानी खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है. आइए जातने हैं यहां खुबानी के फायदे…

आइए जानते हैं खुबानी कब खाना चाहिए
खुबानी के इतने सारे फायदे हैं कि अगर इस रोजाना अपनी डाइट में शामिल किया जाए तो आँखों की रोशनी से लेकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से भी बचा जा सकता है. रोजाना केवल 5-6 खुबानी खाना ही प्राप्त होती है. इसे खाली पेट या फिर नाश्ते के साथ लिया जा सकता है. दोनों समय इसे खाने के कई फायदे हैं.

Google search engine


ह्रदय रोगों के लिए फायदेमंद
खुबानी में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. खुबानी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे विटामिन C, विटामिन E, बीटा कैरोटीन, लाइकोपीन आदि फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को कम करते हैं जो हृदय रोगों का एक प्रमुख कारण हैं. इसके अलावा, खुबानी में उच्च मात्रा में फाइबर भी पाया जाता है. फाइबर LDL यानि बुरे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है जो एथेरोस्क्लेरोसिस (धमनियों का संकरा होना) का एक प्रमुख कारक है.

डायबिटीज के लिए फायदेमंद
खुबानी मधुमेह या डायबिटीज जैसी बीमारियों से लड़ने में बहुत प्रभावी है. इसका कारण यह है कि खुबानी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है. इसलिए यह डायबिटीज मरीज़ों को अपना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखने में मदद करता है. रोजाना खाने से इसके कई फायदे मिलते हैं.
पाचन के लिए फायदेमंद
खुबानी में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है. इसमें में कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है जो भूख कम करता है और वजन कम करने में भी मदद करता है.

कैंसर में फायदेमंद
खुबानी में पाए जाने वाले फाइटोकेमिकल्स कैंसरोगेनेसिस को रोकने में मदद कर सकते हैं. इसके अलावा, खुबानी में मौजूद विटामिन A, C और E भी शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो फ्री रेडिकल्स से लड़कर कोशिकाओं की रक्षा करते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

Google search engine


पिछला लेखआज फिर बाजवा और स्वास्थ्य मंत्री में “तू-तू, मैं-मैं”
अगला लेखज्यादा एंटीबायोटिक दवाइयां खाने से डैमेज हो सकता है लिवर