होम देश Shreyas Talpade को पड़ा दिल का दौरा

Shreyas Talpade को पड़ा दिल का दौरा

0

मुंबई: अभिनेता श्रेयस तलपड़े को दिल का दौरा पड़ा है और मुंबई में उनकी  एक अस्पताल में एंजियोप्लास्टी हुई है। अस्पताल के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।  श्रेयस (47) ने वीरवार को बेचैनी की शिकायत की थी और वह अपने घर में बेहोश हो गए थे। उनके परिवार के सदस्य उन्हें अंधेरी के बेलेव्यू हॉस्पिटल लेकर गए थे।

इससे पहले गुरुवार शाम वह फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। श्रेयस उस समय पूरी तरह स्वस्थ और फिट थे। अभी उनकी हालत स्थिर है और वो तेजी से रिकवर कर रहे है, अस्पताल के मुताबिक उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है।

Google search engine


अस्पताल के अधिकारी ने कहा, ‘‘उन्हें देर शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया और देर रात उनकी एंजियोप्लास्टी की गयी। वह ठीक हैं। वह आईसीयू में हैं।” मीडिया में आयी खबरों के अनुसार, तलपड़े अपनी आगामी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग से बृहस्पतिवार को घर लौटे थे।

उनके परिवार के एक सदस्य ने बताया कि अभिनेता स्वस्थ हो रहे हैं और उन्होंने मीडिया से निजता का सम्मान करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा, ‘‘वह ठीक हैं। वह पहले से बेहतर हैं। हम आपसे निजता का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं।”  हिंदी और मराठी सिनेमा में काम कर चुके श्रेयस को ‘‘इकबाल”, ‘‘डोर”, ‘‘ओम शांति ओम” और ‘‘गोलमाल” श्रृंखला की फिल्मों में उनके अभिनय के लिए पहचाना जाता है।

Google search engine


पिछला लेखOnePlus को सस्ते में खरीदने का शानदार मौका
अगला लेखPM MODI की मौजूदगी में भजनलाल शर्मा बनेंगे राज्य के14वें मुख्यमंत्री