होम latest News फिर हिली लद्दाख की धरती

फिर हिली लद्दाख की धरती

0

लद्दाख में सुबह साढ़े 4 बजे आए भूकंप ने वहां के लोगों की नींद खोल दी. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई है. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, जम्मू कश्मीर के पुंछ, किश्तवाड़ और कारगिल में भूकंप के झटके महसूस किए गये. हिमालयी पर्वत श्रंखला में भूकंप के ये झटके बहुत ज्यादा महसूस किए गये हैं. बीते हफ्ते सोमवार (18 दिसंबर 2023 को भी जम्मू कश्मीर और लेह-लद्दाख में भूकंप के झटके महसूस किये गये थे.

भूकंप के बाद आए तीन ऑफ्टर शॉक
भूकंप आने के बाद तीन आफ्टरशॉक भी महसूस किए गए थे. 4 बजकर एक मिनट पर लद्दाख (Ladakh) में आए इस भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई. 4 बजकर एक मिनट पर ही जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के किश्तवार में भूकंप के झटके महसूस किए गए.

Google search engine


इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.8 मापी गई. फिर 4 बजकर 18 मिनट पर किश्तवार में ही एक और भूकंप के झटके लगे. इसकी तीव्रता 3.6 थी.  वहीं इससे पहले 11 बजकर 38 मिनट पर पाकिस्तान में 4.0 की तीव्रता के भूकंप आए. भूकंप के लगातार झटकों से घाटी के लोग सहमे हैं.

 

Google search engine


पिछला लेखकोरोना के नए वैरिएंट को लेकर पंजाब में अलर्ट
अगला लेखAditya L1 Mission: अपनी मंजिल पर पहुंचने वाला है आदित्य एल1