होम latest News ChatGPT को टक्कर देने के लिए BharatGPT पर काम कर रहे मुकेश...

ChatGPT को टक्कर देने के लिए BharatGPT पर काम कर रहे मुकेश अंबानी

0

रिलायंस जियो इंफोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कंपनी के एनुअल टेकफेस्ट में बताया कि कंपनी IIT बॉम्बे के साथ मिलकर एक AI चैटबॉट पर काम कर रही है जो चैट जीपीटी की तरह काम करेगा. उन्होंने बताया कि कंपनी 2014 से BharatGPT पर काम कर रही है और सभी लैंग्वेज मॉडल से प्रेरणा लेकर इसे तैयार किया जा रहा है. हालांकि ये चैटबॉट कब तक लॉन्च होगा इसकी जानकारी उन्होंने इवेंट में नहीं दी. आकाश अम्बानी ने कंपनी के ‘Jio 2.0’ दृष्टिकोण को साकार करने और एक मजबूत एकोसिस्टम तैयार करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि कंपनी का मकसद AI के इस्तेमाल को हर क्षेत्र में करना है ताकि एक नया एकोसिस्टम तैयार हो सके.

टीवी के लिए कंपनी बना रही OS 

एनुअल टेकफेस्ट में आकाश अंबानी ने कहा कि भारत जीपीटी के अलावा कंपनी टीवी के लिए खुद के OS यानि ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर रही है. कंपनी टेलीकम्युनिकेशन के अलावा इस क्षेत्र में भी आगे बढ़ना चाहती है और मीडिया, कॉमर्स, डिवाइस  और कम्युनिकेशन क्षेत्र में अपने सर्विसेज को और बढ़ाना चाहती है.

Google search engine


6 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचेगी इकॉनमी 

आकाश अंबानी ने इवेंट में कंपनी के 5G रोलऑउट पर भी खुशी जाहिर की है और बताया कि कंपनी हर साइज के आर्गेनाईजेशन को 5G नेटवर्क प्रदान करेगी. उन्होने कहा कि अगले दशक के लिए भारत एक बड़ा इनोवेशन सेंटर बना रहेगा और इस दशक के अंत तक देश की इकॉनमी 6 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगी.

जियो ने लॉन्च किया हैप्पी न्यू ईयर प्लान 

रिलायंस जियो ने कुछ समय पहले ‘हैप्पी न्यू ईयर प्लान’ लॉन्च किया है. इस प्लान का डेली खर्च महज 8.21 रुपये है. Happy New Year 2024 प्रीपेड प्लान के तहत कंपनी 24 दिनों की वैलिडिटी अलग से दे रही है. यानि आपको 365+24 दिन का फायदा मिलेगा. न्यू ईयर प्लान के तहत ग्राहकों को 365 दिनों के लिए हर दिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस का लाभ मिलता है. जियो के दूसरे प्लान्स की तरह जिन लोगों को जियो वेलकम ऑफर का लाभ मिला है, उन्हें इस प्लान में अनलिमिटेड 5G इंटरनेट मिलेगा.

Google search engine


पिछला लेखसस्ता हुआ iPhone 14 का 128GB वेरिएंट
अगला लेखअयोध्या में मंदिर बना रहे मजदूरों ने पहली बार कही दिल की बात