होम latest News इंडिगो को बड़ा झटका!!

इंडिगो को बड़ा झटका!!

0

प्राइवेट एयरलाइन इंडिगो में परोसे गए खाने में कीड़ा होने की शिकायत सामने आई है. इसपर भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने नोटिस जारी किया है. एक यात्री द्वारा सैंडविच में कीड़ा मिलने की शिकायत के बाद इंडिगो को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. FSSAI के नोटिस के मुताबिक खाद्य सुरक्षा और मानक (एफएसएस) अधिनियम, 2006 के अनुसार इस घटना को ‘असुरक्षित भोजन’ देने की श्रेणी में रखा गया है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. इसमें वो भोजन आते हैं जो कीड़े, घुन या कीड़ों से संक्रमित हों. इसलिए दिल्ली से मुंबई जाने वाली इंडिगो की उड़ान में यात्री को दिए गए संक्रमित भोजन पर रिपोर्ट मांगी गई है.

“क्यों नहीं इंडिगो के लाइसेंस को निलंबित किया जाए?”
इंडिगो को इस नोटिस का जवाब सात दिनों के भीतर (9 जनवरी तक) देने को कहा गया है. एफएसएसआई ने नोटिस में यह बताने के लिए कहा है कि क्यों नहीं इंडिगो के लाइसेंस को निलंबित या रद्द करने पर विचार किया जाना चाहिए और नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाए.

Google search engine


सैंडविच में मिला कीड़ा
घटना बीते शुक्रवार को दिल्ली से मुंबई जाने वाली उड़ान 6ई 6107 की है. इस उड़ान में सफर कर रही एक महिला यात्री खुशबू गुप्ता ने परोसे गए सैंडविच में कीड़ा मिलने की शिकायत की थी. यात्री ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है. खुशबू वीडियो में इंडिगो को कहती है- आप जो खाना बेच रहे हैं उसकी गुणवत्ता क्या है? मैंने केबिन क्रू को बताया था कि भोजन की गुणवत्ता अच्छी नहीं थी और मेरे सैंडविच में कीड़ा था. यह अन्य सैंडविच में भी हो सकता है. क्या उन्हें यात्रियों को सूचित नहीं करना चाहिए था? लेकिन मेरे सैंडविच में कीड़ा होने के बावजूद वे खाना दूसरों को सौंपते रहे. अगर कोई  संक्रमित हो जाता है तो कौन जिम्मेदार है?

हालांकि, एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने इस संबंध में माफी मांगी है. कंपनी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. बीते शनिवार को इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा- एयरलाइन दिल्ली से मुंबई की उड़ान 6ई 6107 में हुई घटना के संबंध में एक ग्राहक द्वारा उठाई गई चिंता से अवगत है. जांच करने पर हमारे क्रू ने उस सैंडविच को परोसना तुरंत बंद कर दिया. मामले की फिलहाल जांच की जा रही है और उचित कदम उठाने के लिए हम अपने रसोईकर्मियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. यात्री को हुई किसी भी असुविधा के लिए हम माफी मांगते हैं.

Google search engine


पिछला लेखट्रक यूनियनों की हड़ताल के कारण पंजाब के Petrol Pump पर चली गोली
अगला लेखAdampur Airport: जालंधर वालों के लिए खुशखबरी