होम latest News भारत के युवाओं का ब्रेन वॉश करवा रहा ISIS

भारत के युवाओं का ब्रेन वॉश करवा रहा ISIS

0

दिल्ली पुलिस की हिरासत में आईएसआईएस आतंकी शाहनवाज आलम से पूछताछ के बाद अब जांच एजेंसियों को मालदीव की संदिग्ध महिला की तलाश है. शाहनवाज को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 2 अक्टूबर को दिल्ली से गिरफ्तार किया था. शाहनवाज पाकिस्तान में बैठे अपने आका अबु सुलेमान के अलावा मालदीव की महिला के संपर्क में था. संदिग्ध महिला ने माइनिंग इंजीनियर शाहनवाज का ब्रेन वॉश किया था.

पूछताछ में ये भी पता चला है कि महिला के जरिए सीरिया के “अल हवल कैंप” पैसा भेजा गया था. ये कैम्प आईएसआईएस आतंकियों के सबसे बड़ा ठिकाना है. इस कैंप में आईएसआईएस आतंकियों के परिवार भी रहते हैं. शाहनवाज ने केरल में मौजूद एक टीचर के जरिए 1 लाख 40 हजार रुपये गूगल पे के जरिये सीरिया के कैम्प में भेजे थे. उसने ये पैसे अपनी पत्नी बसंती पटेल के एकाउंट के जरिये भेजे थे.

Google search engine


सीरिया कैंप के कनेक्शन से सकते में एजेंसीज

शाहनवाज के मालदीव की इस महिला के जरिये सीरिया कैम्प का कनेक्शन सामने आया है जिससे एजेंसीज भी सकते में हैं. आईएसआईएस अपनी महिला सैनिकों के जरिये हिंदुस्तान में यूथ का ब्रेन वॉश करवाकर संगठन में रिक्रूटमेंट कर रहा है. इन ओवर ग्राउंड वर्कर्स का आईएसआईएस हिंदुस्तान में आतंक फैलाने में इस्तेमाल कर रहा है. शाहनवाज के खुलासे के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसीज हाई अलर्ट पर हैं.

Google search engine


पिछला लेखमालदीव को मात देने का बना प्लान
अगला लेखलाहौल घाटी में अब होगी बर्फबारी!