होम latest News SIT ने चौथी बार किया सम्मन जारी

SIT ने चौथी बार किया सम्मन जारी

0

ड्रग मामले में वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को फिर सम्मन जारी होने की बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार मजीठिया को ड्रग मामले में नवनियुक्त स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एस.आई.टी.) द्वारा चौथी बार सम्मन भेजे गए है। एस.आई.टी. ने सम्मन जारी करते हुए मजीठिया को 16 जनवरी को डी.आई.जी. पटियाला रेंज के दफ्तर बुलाया है। गौरतलब है कि ए.डी.जी.पी. मुखविंदर सिंह छीना के रिटायर होने के बाद नई तीन सदस्यीय एस.आई.टी. के सामने बिक्रम सिंह मजीठिया पहली बार पेश होंगे। इस एस.आई.टी. के चेयरमैन डी.आई.जी. हरचन सिंह भुल्लर हैं।

जानें पूरा मामला

गौरतलब है कि पुलिस ने 20 दिसंबर 2021 को मजीठिया के खिलाफ ड्रग का केस दर्ज किया था पर अदालतों द्वारा उनकी गिरफ्तारी दो महीने के लिए टाल दी गई थी। 5 महीने जेल में रहने के बाद मजीठिया को 10 अगस्त 2022 को जमानत मिल गई थी। आपको बता दें कि ड्रग मामले में बिक्रम मजीठिया तीन बार स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एस.आई.टी.) के सामने पेश हो चुके हैं। इससे पहले 30 दिसंबर को बिक्रम मजीठिया एस.आई.टी. के आगे पेश हुए थे और उनसे करीब 5 घंटे पूछताछ की गई थी।

Google search engine


Google search engine


पिछला लेखपंजाब कांग्रेस की खींचातानी लगातार जारी
अगला लेखकेंद्र सरकार का महाघोटाले को लेकर Action!!