होम latest News शादी से लौट रहे युवकों के साथ बड़ी वारदात

शादी से लौट रहे युवकों के साथ बड़ी वारदात

0

जालंधर में देर रात शादी से लौट रहे तीन युवकों पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जमशेर खास के पास 15 के करीब हमलावरों ने तीन युवकों पर हमला कर दिया। इस दौरान दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि एक को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी मिली है कि एक तेजधार हथियार से एक युवक की नाक काट दी गई। घायलों को इलाज के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। वहीं इस घटना के बाद इलाके के लोग सहम गए हैं।

बताया जा रहा है कि रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए घायल रणजीत सिंह निवासी जमशेर खास ने बताया कि वह अपने भाई मंगा और सागर के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। वह जब देर रात शादी से वापिस आ रहे थे तो आरोपियों ने उसका पीछा करना शुरु कर दिया। वह कुछ दूरी प पहुंचे को उनके मोटरसाइकिल को आरोपियों नें टक्कर मार दी और वह सड़क पर गिर गए। इसके बाद आरोपियों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

Google search engine


Google search engine


पिछला लेख11 साल में जनवरी सबसे ठंडी, टूटे सारे रिकार्ड
अगला लेखED ने फिर दी दस्तक