होम latest News पटियाला में कार्यकर्ता बैठक कर प्रत्याशी तलाशेगी कांग्रेस

पटियाला में कार्यकर्ता बैठक कर प्रत्याशी तलाशेगी कांग्रेस

0

पंजाब कांग्रेस ने आज पटियाला में तीन दिवसीय संसदीय स्तर की कार्यकर्ता बैठक बुलाई है। बैठक में पार्टी चुनाव के लिए प्रत्याशी के नाम पर मंथन हो रहा है।

पंजाब कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा और कार्यकारी प्रधान भारत भूषण आशु बैठक में आए हैं। वहीं नवजोत सिद्धू को इस बैठक में शामिल होने का बुलावा नहीं दिया गया है। नवजोत सिद्धू के करीबी मनसिमरत सिंह शैरी रियाड़ ने इसकी पुष्टि की है।

Google search engine


पटियाला स्थित कम्युनिटी हॉल में पटियाला लोकसभा सीट को लेकर विचार विमर्श होगा। उसके बाद दोपहर एक बजे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा का पुतला फूंका जाएगा। इसके बाद संगरूर में पटियाला रोड स्थित जेजी रिजार्ट में संगरूर लोकसभा सीट को लेकर बुलाई गई बैठक में विचार-विमर्श होगा।

Google search engine


पिछला लेखनेताजी बोस की जयंती पर पीएम मोदी के साथ दिखे कांग्रेस अध्यक्ष खरगे
अगला लेखपंजाब कैबिनेट की अहम बैठक आज