होम latest News दिल्ली के मुख्यमंत्री का भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप

दिल्ली के मुख्यमंत्री का भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप

0

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि बीजेपी आम आदमी पार्टी के 7 विधायकों को खरीदने की कोशिश में जुटी है. आप के विधायकों को पार्टी छोड़ने के लिए 25 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ये भी कहा कि उनके विधायकों को बताया जा रहा है कि जल्द केजरीवाल गिरफ्तार होंगे. वहीं, दिल्ली सरकार में वित्त मंत्री आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर कई आरोप लगाए हैं.

चुनावी टिकट का भी ऑफर

दिल्ली के सीएम के मुताबिक पिछले दिनों के दौरान बीजेपी ने दिल्ली के 7 आम आदमी पार्टी के विधायकों से संपर्क कर कि कुछ दिन बाद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लेंगे. उसके बाद आप के विधायकों को तोड़ेंगे. आम आदमी पार्टी के 21 विधायकों से बात  हो गई है. औरों से भी बात कर रहे हैं. उसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिरा देंगे. आप भी आ जाओ. 25 करोड़ रुपये देंगे और बीजेपी की टिकट से चुनाव लड़वा देंगे. हालांकि, उनका दावा है कि उन्होंने 21 एमएलए से संपर्क किया है, लेकिन हमारी जानकारी के मुताबिक उन्होंने अभी तक 7 एमएलए को ही संपर्क किया है और सबने मना कर दिया.

Google search engine


AAP की सरकार गिराने की साजिश

सीएम अरविंद केजरीवाल के मुताबिक इसका मतलब कि किसी शराब घोटाले की जांच के लिए मुझे गिरफ्तार नहीं किया जा रहा बल्कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने के लिए षड्यंत्र कर रहे हैं. पिछले नौ सालों में हमारी सरकार गिराने के लिए इन्होंने कई षड्यंत्र किए.  अभी तक इन्हें किसी में भी सफलता नहीं मिली. भगवान ने और जनता ने हमेशा हमारा साथ दिया. हमारे सभी एमएलए मजबूती से  साथ हैं. इस बार भी ये लोग अपने नापाक इरादों में फेल होंगे.

चुनाव में हराना बीजेपी के बस की बात नहीं

बीजेपी वाले जानते हैं कि दिल्ली की जनता के लिए हमारी सरकार ने कितने काम किए हैं. इनकी पैदा की गई तमाम अड़चनों के बावजूद हमने इतने काम किए हैं. दिल्ली की जनता आप से बेइंतहा प्यार करती है, इसलिए चुनावों में आप को हराना इनके बस की बात नहीं. यही वजह है कि एक फर्जी शराब घोटाले के बहाने गिरफ्तार कर सरकार गिराना चाहते हैं.

ये हैं अहम आरोप:

  • बीजेपी जिस-जिस राज्यों में हारती है, वहां-वहां लगातार सरकारों को गिराने में लगी रहती है.
  • बीजेपी आप पार्टी की चुनी हुई सरकार को गिराने में लगी हुई है.
  • बीजेपी का ऑपरेशन लोटस 3.0 शुरु हो चुका है.
  • बीजेपी ने पिछले दिनों आप  7 विधायकों को संपर्क कर कहा है कि कुछ दिन बाद सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार होंगे. उसके बाद आम आदमी पार्टी के विधायकों को तोड़ेंगे. आप के 21 विधायकों के संपर्क में है.
  • आम आदमी पार्टी के सात विधायकों को बीजेपी ने अपनी पार्टी में आने के लिए 25-25 करोड़ रुपये का ऑफर दिया है.
Google search engine


पिछला लेखअयोध्या में हुए प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कई विपक्षों ने समारोह से किया साफ किनारा
अगला लेखCM भगवंत मान के घर आएंगी खुशियां