होम latest News CM भगवंत मान के घर आएंगी खुशियां

CM भगवंत मान के घर आएंगी खुशियां

0

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर पिता बनने वाले हैं. उनकी पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर 7 महीने की प्रेग्नेंट हैं. सीएम मान ने गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने संबोधन के दौरान खुद इसकी जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि मैं आप सबके सामने एक निजी अनाउंसमेंट करना चाहता हूं मेरे घर भी खुशियां आने वाली हैं. मार्च के महीनें में, मेरी पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर 7 महीने की प्रेग्नेंट हैं. पर आपको जानके खुशी भी होगी और हैरानी भी होगी कि आज तक हमने यह जानने की कोशिश नहीं कि उनके घर बेटा आने वाला है या बेटी और करना भी नहीं.

सीएम भगवंत मान ने संदेश देने की कोशिश की कि घर में बेटा हो या बेटी इससे कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए. बल्कि जो भी बच्चा हो वो तंदुरुस्त पैदा हो. तंदुरुस्ती कुदरत की सबसे बड़ी नियामत है. मैं यहीं दुआ करूंगा जो भी आए तंदुरुस्त आए, आप भी यहीं दुआ किजिए. आप भी कभी ये चेक ना किया करो कि लड़का है या लड़की है. क्या पत्ता कौन कैसी किस्मत लेकर पैदा हो, सीएम मान ने कहा-पता नहीं किस वेश में आकर नारायण मिल जाए.

Google search engine


सीएम मान की दूसरी पत्नी हैं डॉ. गुरप्रीत कौर

बता दें कि डॉक्टर गुरप्रीत कौर मुख्यमंत्री भगवंत मान की दूसरी पत्नी हैं. 7 जुलाई 2022 को सीएम मान ने गुरप्रीत कौर से चंडीगढ़ में दूसरी शादी की थी. उनका विवाह सिख परंपराओं और आनंद कारज के अनुसार किया गया था. वहीं साल 2015 में भगवंत मान ने पहली पत्नी इंदरजीत कौर से तलाक ले लिया था. पहली शादी से उनके दो बच्चे भी हैं. वहीं गुरप्रीत कौर मूल रूप से हरियाणा के पिहोवा की रहने वाली हैं और पेशे से एक डॉक्टर हैं. पंजाब के कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में डॉक्टर गुरप्रीत कौर भी शिरकत करती है.

Google search engine


पिछला लेखदिल्ली के मुख्यमंत्री का भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप
अगला लेखदिल्ली HC से BJP नेता को झटका!!