होम latest News Hoshiarpur: ट्रक से टक्कर के बाद जिंदा जलने से कार सवार 4...

Hoshiarpur: ट्रक से टक्कर के बाद जिंदा जलने से कार सवार 4 लोगों की मौत

0

पंजाब के होशियारपुर में जिले में शुक्रवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. जम्मू-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार और ट्रक के बीच सीधी टक्कर हो गई. जिससे कार ने तुरन्त आग पकड़ ली. वहीं कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां गंभीर हालत को देखते हुए अमृतसर रेफर कर दिया गया.

बता दें कि होशियारपुर में दसूहा के ऊंची बस्सी गांव के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ है. ट्रक की टक्कर के बाद जैसे ही कार ने आग पकड़ी तो कार में मौजूद लोगों ने दरवाजे खोलने की कोशिश की लेकिन वो दरवाजे को नहीं खोल पाए. जिसकी वजह से वो कार में जिंदा जल गए और चारों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे को लेकर दसूहा थाने के एसएचओ हर प्रेम सिंह का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक कार और ट्रक की टक्कर हो गई है. जिसके बाद वो मौके पर पहुंचे तब तक कार सवार 5 लोगों में से चार की मौके पर ही मौत हो गई थी. इसके बाद दो घायलों को सिविल अस्पताल ले जाया गया है. एसएचओ ने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे है कि हादसा कैसे हुआ.

Google search engine


अभी नहीं हो पाई मृतकों की पहचान

सड़क दुर्घटना में मौत का शिकार हुए लोगों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. गाड़ी का नंबर जालंधर का है तो इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक जालंधर के हो सकते है. कार की डीटेल के आधार पर मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. वहीं कार में इतनी भीषण आग लगी थी कि दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

Google search engine


पिछला लेखदिल्ली HC से BJP नेता को झटका!!
अगला लेखपंजाब में सड़क हादसों पर अब लगेगा ब्रेक