होम latest News Jalandhar: देवी तालाब मंदिर में मचा हड़कंप

Jalandhar: देवी तालाब मंदिर में मचा हड़कंप

0

इस समय की बड़ी खबर जालंधर के देवी तालाब मंदिर से सामने आ रही है। खबर है कि देवी तालाब मंदिर के सरोवर से एक व्यक्ति का शव मिला है। शव मिलने के बाद मंदिर में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि घटना के बारे में सबसे पहले मंदिर के एक सेवादार को पता चला था जिसके बाद इसकी जानकारी मंदिर को दी गई।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल ये सुसाइड है या हादसा, इस पर जांच की जारी है। इसके साथ ही पुलिस वहां लगे सीसीटीवी भी खंगाल रही है। वहीं मृतक की पहचान साहिल श्यामा (33) पुत्र बलविंदर कुमार श्यामा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शव करीब 2 दिन पुराना है। वहीं मृतक के पास से पुलिस को एक आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुआ है। जिस पर सोढ़ल नगर से सटे शिव नगर का पता लिखा हुआ था

Google search engine


Google search engine


पिछला लेखMayor Election: चंडीगढ़ को मिलेगा आज नया मेयर
अगला लेखPunjab: 12वीं कक्षा के विद्यार्थी ने उठाया खौफनाक कदम