होम latest News न्याय यात्रा रोक राहुल गांधी पहुंचे कोर्ट

न्याय यात्रा रोक राहुल गांधी पहुंचे कोर्ट

0

कांग्रेस के पूर्व चीफ राहुल गांधी मंगलवार (20 फरवरी, 2024) को यूपी के सुल्तानपुर में एमपी-एमएलए कोर्ट पहुंचे. मानहानि से जुड़े एक मामले में वहां उनकी पेशी है. यह पूरा मामला साल 2018 का है, जो कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जुड़ा है.

  • राहुल गांधी सुबह 11 बजे के आस-पास पेशी के लिए सुल्तानपुर कोर्ट पहुंचे
  • यह पूरा मामला चुनाव के दौरान का है
  • कांग्रेस के सांसद ने तब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर टिप्पणी की थी
  • मामले में राहुल गांधी को 3 बार कोर्ट से नोटिस मिल चुका है
  • इस बार सुल्तानपुर के भाजपा नेता की अपील पर उन्हें नोटिस मिला

कांग्रेस के सीनियर नेता जयराम रमेश की ओर से बताया गया था- राहुल गांधी को 20 फरवरी को सुल्तानपुर में उत्तर प्रदेश जिला न्यायालय में उपस्थित होने के लिए समन जारी मिला है. यह मामला 4 अगस्त, 2018 को एक भाजपा नेता की ओर से दायर मानहानि के मुकदमे से जुड़ा है. भारत जोड़ो न्याय यात्रा कल सुबह रुक जाएगी और दोपहर 2 बजे अमेठी के फुरसतगंज से फिर 20 फ़रवरी के प्रोग्राम को शुरू करेगी.

Google search engine


Google search engine


पिछला लेखअवॉर्ड शो में चिल्ला पड़े एक्टर
अगला लेखब्रज में शुरू हुई होली