होम latest News Main Highway आज रहेगा बंद

Main Highway आज रहेगा बंद

0

गोरायाः भारतीय किसान यूनियन कादियां द्वारा खनौरी में युवा किसान की मौत के विरोध में 22 फरवरी को सुबह 11 बजे से 2 बजे तक जालंधर दिल्ली नेशनल हाईवे जाम किया जाएगा। इस संबंध में बात करते हुए भारतीय किसान यूनियन कादियां के जिला प्रधान अमरीक सिंह भारसिंघपुरा ने कहा कि संगठन द्वारा नेशनल हाईवे जाम करने का ऐलान किया गया है। पहले सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक हाईवे जाम किया जाना था, लेकिन लोगों की परेशानी को देखते हुए अब यह समय सुबह 11 बजे से 2 बजे तक कर दिया गया है। फिल्लौर के सतलुज पुल नजदीक गौशाला के सामने हाईवे जाम किया जाएगा।

बता दें कि किसान संगठनों के आज दिल्ली कूच किए जाने के ऐलान के बीच आगे बढ़ रहे किसानों पर फायरिंग के दौरान एक जवान शुभकरण सिंह की मौत हो गई। उक्त युवक बठिंडा के गांव बल्लो का रहने वाला था। वह केवल तीन एकड़ जमीन का मालिक था। युवा किसान शुभकरण सिंह तीन-चार दिन पहले किसान आंदोलन में खनौरी पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर गया था।  मृतक युवक दो बहनों का इकलौता भाई था।

Google search engine


Google search engine


पिछला लेखCabinet Meeting: कैबिनेट की अहम मीटिंग आज
अगला लेखकिसानों के दिल्ली कूच करने को लेकर आई बड़ी खबर