होम latest News गोदाम में लगी भीषण आग

गोदाम में लगी भीषण आग

0

लुधियानाः शहर में देर रात चोड़ा बाजार स्थित एक धागे के गोदाम में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि इस घटना में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।

जानकारी के अनुसार धागे के गोदाम से अचानक धुंआ निकलता देख लोगों ने तुरंत गोदाम मालिक को सूचित किया। आस-पास के दुकानदारों ने तुरंत पानी से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग बढ़ने लगी तो फायर बिग्रेड को सूचित किया गया। बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है। वहीं आग लगने से गोदाम में रह रहे कुछ वर्करों का काफी सामान जल कर राख हो गया।  वहीं कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग द्वारा आग पर काबू पाया गया।

Google search engine


Google search engine


पिछला लेखटैटू बनवाने के शौकीन हैं तो संभल जाइए!!
अगला लेखजरूरत से ज्यादा पक गए हैं केले