होम latest News Jalandhar: बस स्टैंड में फैली सनसनी

Jalandhar: बस स्टैंड में फैली सनसनी

0

जालंधर में बस स्टैंड में देर रात खूनी झड़प का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यहां 5 के करीब हमलावरों ने पान की दुकान चलाने वाले दो भाइयों सहित तीन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावर नशे में थे। इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इस संबंध में घायल दुकानदार विनोद कुमार ने बताया कि वह रविवार देर रात तक अपनी दुकान में थे। इस दौरान एक ऑटो चालक ने उसके साथ बदतमीजी की, जब उसे ऐसा करने से मना किया गया तो उनसे अपने साथियों को बुला कर जानलेवा हमला कर दिया। वहीं बीच-बचाव करने आए उसके भाई और भाई के बेटे पर भी आरोपियों ने हमला किया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं इस घटना के संबध में पुलिस को शिकायत दी गई है। यह घटना सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई। सी.सी.टी.वी. के आधार पर सभी आरोपियों की पहचान कर पुलिस आज उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई करेगी।

Google search engine


Google search engine


पिछला लेखBikram Majithia: ड्रग मामले में बिक्रम मजीठिया को फिर जारी समन
अगला लेखफ्लिपकार्ट से भी कर सकेंगे पैसे ट्रांसफर