होम latest News चुनाव से पहले PM मोदी को जान से मारने की धमकी

चुनाव से पहले PM मोदी को जान से मारने की धमकी

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में कर्नाटक में एक शख्स के खिलाफ एफआईआर हुई है. मोहम्मद रसूल ने यह धमकी सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किए वीडियो के जरिए जिसमें वह तलवार लहराते नजर आया और कह रहा था कि अगर कांग्रेस की सरकार केंद्र में आई तो वह पीएम मोदी को मौत के घाट उतार देगा. समाचार एजेंसी एएनआई ने कर्नाटक में यदगिरी पुलिस के बयान के हवाले से बताया कि इस मामले में सुरपुर पुलिस थाने में मोहम्मद रसूल कद्दरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो अपलोड किया था जिसमें उसने पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी दी थी. इंडियन पेनल कोड (आईपीसी) के सेक्शन 505 (1) (बी) और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज हुई है. सुरपुर पुलिस इसके अलावा आरोपी की तलाश में जुटी है और इस सिलसिले में हैदराबाद समेत कई इलाकों में छापेमारी की जा रही है.

Google search engine


मोदम्मद रसूल ने फेसबुक (एफबी) पर जिस आईडी से धमकी वाला वीडियो अपलोड किया था, उस प्रोफाइल का ब्योरा एएनआई ने दिया है. एफबी पर जेडी रसूल नाम से उसका अकाउंट है, जिसके मुताबिक, वह हैदराबाद का रहने वाला है और फिलहाल वहीं रहता है. उसने रसूल नगर के सरकारी हाई स्कूल से पढ़ाई की थी.

चुनाव से पहले PM मोदी को जान से मारने की धमकी: VIDEO में तलवार लहराते दिखा शख्स, FIR

चुनाव से पहले PM मोदी को जान से मारने की धमकी: VIDEO में तलवार लहराते दिखा शख्स, FIR

Google search engine


पिछला लेखPunjab: पेश होगा आज पंजाब का बजट
अगला लेखExicom Tele-Systems: शेयर बाजार में एक्जिकॉम की धमाकेदार एंट्री