होम latest News नकली दवाईयां बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

नकली दवाईयां बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

0

गाजियाबाद में साहिबाबाद थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में नकली दवाइयां बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारकर 1.10 करोड़ रुपये की नकली दवाएं बरामद की गई हैं. फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में गैस, मधुमेह और रक्तचाप की नकली दवाइयों के साथ पैकेजिंग की मशीन भी बरामद की गई हैं. वहीं छापे में करोड़ों की नकली दवाइयां मिलने से फैक्ट्री संचालक विजय चौहान को गिरफ्तार कर लिया हैं. नकली दवाइयां बनाने के लिए कच्चा माल तेलंगाना से मंगाया जा रहा था. औषधि विभाग ने थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम के साथ मिलकर नकली दवाइयां बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा था. राजेंद्र नगर औद्योगिक क्षेत्र व न्यू डिफेंस कॉलोनी में छापेमारी की गई. औषधि विभाग ने क्राइम ब्रांच व साहिबाबाद पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की हैं.

फैक्ट्री संचालक विजय चौहान गिरफ्तार
गाजियबाद औषधि विभाग की टीम ने साहिबाबाद पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम के साथ मिलकर नकली दवाइयां बनाने वाली फैक्ट्री में छापा मारकर करोड़ों रुपय से अधिक की नकली दवाइयां बरामद की गई. वहीं मौके से कच्चा माल, मशीन और अन्य सामान भी बरामद किए गए. छापे के बाद फैक्ट्री संचालक विजय चौहान को गिरफ्तार कर उसपे एफआईआर दर्ज कर लिया गया हैं.

Google search engine


छापे में करोड़ों के समान मिले
मंगलवार देर रात गाजियाबाद औषधि विभाग की टीम ने क्राइम ब्रांच और साहिबाबाद पुलिस के साथ मिलकर दो नकली दवाइयां बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा था. औषधि विभाग में तैनात ड्रग इंस्पेक्टर आशुतोष मिश्रा ने बताया था कि हमें राजेंद्र नगर औद्योगिक क्षेत्र के न्यू डिफेंस कॉलोनी व भोपुरा में बड़े स्तर पर नकली दवाइयां बनाने की सूचना मिली थी. वहीं राजेंद्र नगर साइट फैक्ट्री में नामी ब्रांड कंपनी की दवाओं (ओमेज, डीएसआर और पेंडी) कैप्सूल हाइटेक कैप्सूल सेल एम्बोसिंग मशीन और इंकजेट प्रिंटिंग मशीन, खाली खोखे, पैकेजिंग मटेरियल. हाईटेक ब्लिस्टर पैकेजिंग- मशीन बरामद हुई है. इसकी कीमत 60 लाख रुपये हैं.

Google search engine


पिछला लेखNavneet Rana Death threat: ‘जान से मार दूंगा’, वॉट्सऐप पर सांसद नवनीत राणा को धमकी!
अगला लेखक्या डायबिटीज और बीपी के मरीज व्रत कर सकते हैं?