होम latest News मूसेवाला की हवेली में गूंजने वाली हैं किलकारियां

मूसेवाला की हवेली में गूंजने वाली हैं किलकारियां

0

सिद्धू मूसेवाला की हवेली में किलकारियां गूंजने वाली हैं। दरअसल सिद्धू मूसेवाला की माता चरण कौर गर्भवती हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी मिली है कि माता चरण कौर इस समय अस्पताल में भर्ती हैं और किसी भी समय खुशखबरी आ सकती है। बताया जा रहा है कि उन्हें चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूत्रों के अनुसार यह भी कहा जा रहा है कि वह जुड़वां बच्चों को जन्म दे सकती हैं।  आपको बता दें कि चरण कौर की प्रेग्नेंसी की खबर फरवरी महीने में सामने आई थी। वह 58 साल की उम्र में आई.वी.एफ. के जरिए मां बनने जा रही है। गौरतलब है कि मूसेवाला की  29 मई 2022 में मानसा के जवाहरके गांव में गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।

Google search engine


पिछला लेखव्यापारियों से सीधे संवाद करेंगे CM मान
अगला लेखइन मैसेज के साथ दें माह-ए-रमजान की मुबारकबाद