होम latest News Jalandhar से दिल्ली के लिए इस दिन शुरू होने जा रही Flight

Jalandhar से दिल्ली के लिए इस दिन शुरू होने जा रही Flight

0

जालंधर से दिल्ली जाने वाले लोगों के लिए एक खुशी भरी खबर सामने आई है। पता चला है कि जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट से दिल्ली की ओर जाने वाली फ्लाइट जल्द शुरू हो रही है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार 23 मार्च से आदमपुर एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट उड़ान भरेगी। अभी तक फ्लाइट के समय की जानकारी जारी नहीं की गई है लेकिन पता चला है कि आदमपुर से ये फ्लाइट दोपहर के बाद  उड़ान भरेगी तथा गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पर उतरेगी। स्टार एयर कंपनी की यह फ्लाइट रोजाना चलेगी। इसकी समय सारणी अगले एक-दो दिन में जारी हो जाएगी।

गौरतलब है कि रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदमपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का वर्चुयल उद्घाटन किया था। आदमपुर एयरपोर्ट 40 एकड़ में फैला हुआ है और नया टर्मिनल 6 हजार स्क्वायर फीट में तैयार किया गया है। सूत्रों का यह भी कहना है कि आने वाले दिनों में एक अन्य फ्लाइट भी शुरू हो सकती है। जो कि सरकारी कंपनी द्वारा संचालित होगी।

Google search engine


Google search engine


पिछला लेखपंजाब में बड़ी वारदात!!
अगला लेखWhatsapp पर पाकिस्तानी छात्र ने क्या लिखा कि मिल गई मौत की सजा