होम latest News Punjab News: सवारियों से भरी बस में सो गया ड्राइवर, यात्रियों के...

Punjab News: सवारियों से भरी बस में सो गया ड्राइवर, यात्रियों के उड़े होश

0

पंजाब रोडवेज के ड्राइवर ने लापरवाही की हद पार करते हुए अमृतसर बस स्टैंड से कुछ दूर जाकर बस को सड़क किनारे खड़ी कर बोनट पर सो गया।

इस कारण सवारियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। फिर अपनी ड्यूटी खत्म कर घर जा रहे बस में मौजूद दूसरे ड्राइवर ने स्टेयरिंग संभाला और बस को जालंधर बस स्टैंड पर लेकर आया।

इस दौरान बस के बोनट पर सो रहे ड्राइवर की बस में बैठे यात्रियों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दी। यह घटना अमृतसर से चंडीगढ़ जा रही एक बस की है। इसमें ड्राइवर बस को सड़क किनारे रोक कर बोनट पर सो गया वहीं सवारियों ने आरोप लगाया कि ड्राइवर ने शराब पी हुई थी। इस कारण वह बस नहीं चला पा रहा था और बोनट पर ही सो गया।

Google search engine


इस संबंध में पंजाब रोडवेज कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के प्रधान जोध सिंह ने कहा कि यह घटना उनके ध्यान में आई है। इसका वह पूरी तरह से विरोध करते हैं। ड्राइवर की ये हरतक बर्दाश्त करने योग्य नहीं है।

Google search engine


पिछला लेखSports: जब सांप ने रोका क्रिकेट मैच, खिलाड़ी सहमे तो सामने आए फोर्थ अंपायर, फिर हुआ कुछ ऐसा कि थम गई सांसें…
अगला लेखJalandhar में खाने-पीने वाले स्थानों को लेकर नए Order, रात 10 बजे तक…