होम latest News Political News: पंजाब कांग्रेस में फिर अंतर्कलह, Raja Warring ने इस पूर्व...

Political News: पंजाब कांग्रेस में फिर अंतर्कलह, Raja Warring ने इस पूर्व मंत्री पर साधा निशाना

0

पंजाब की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।

पंजाब की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जालंधर वेस्ट उप चुनाव में कांग्रेस की हार की बाद पंजाब कांग्रेस प्रधान व लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जालंधर वेस्ट उप-चुनाव में हार की वह जिम्मेदारी लेते हैं।

इस दौरान उन्होंने पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु पर भी निशाना साधा। गौरतलब है कि जालंधर वेस्ट उप चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद भारत भूषण ने सवाल उठाए थे। इस बात का जवाब देते हुए राजा वड़िंग ने कहा कि, ”पार्टी के दायरे में रहकर बयानबाजी करनी चाहिए। दूसरों पर उंगली उठाने से पहले अपनी तरफ भी देख लेना चाहिए कि, हम कहां पर है। हर चुनाव अलग-अलग होते हैं। ये जनता पर निर्भर करता है कि वह किसका चुनाव करती है। राजा वड़िंग ने आगे कहा कि आने वाले समय में पार्टी अपने खामियों को पूरा करने की पूरी कोशिश करेगी।

Google search engine


Google search engine


पिछला लेखPunjab News: पंजाब के CM मान का ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’, दिवाली से पहले इस जिले को मिलेगा तोहफा
अगला लेखPunjab के लोगों के लिए जरूरी खबर, जारी हुई Advisory