होम latest News Jalandhar में बड़ा सड़क हादसा, ट्राले और सेना के ट्रक में जोरदार...

Jalandhar में बड़ा सड़क हादसा, ट्राले और सेना के ट्रक में जोरदार टक्‍कर

0

पंजाब के जालंधर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है।

जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते सुच्ची पिंड के पास आज उस समय बड़ा हादसा हो गया जब सेना के ट्रक और कैंटर में ओवरटेक के चक्कर में जोरदार हुई टक्कर के बाद बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में सेना के करीब पांच जवान घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा आज यानि शनिवार की सुबह करीब 6 बजे बताया जा रहा है।

वहीं इस पुरे घटनाक्रम का एक सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें आर्मी का ट्रक ट्राले को टेकओवर करने की कोशिश करता हुआ नजर आ रहा था, जिसके बाद ट्राला पीछे से आर्मी के ट्रक में लगता है और हादसा हो जाता है। सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई है। थाना रामामंडी के एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने कहा कि सुबह हमें कंट्रोल रूम से घटना की सूचना मिली थी। जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

Google search engine


मिली जानकारी के अनुसार लोडेड कैंटर और सेना का ट्रक पीएपी चौक की तरफ से अमृतसर की तरफ जा रहे थे। सेना का ट्रक कब और कैसे हाईवे पर लगी लोहे की ग्रिल और डिवाइडर से टकराया, फिर ट्रक से टकराया और फिर हाईवे पर पलट गया, इसका पता नहीं चल पाया है। हालांकि आरोप है कि कैंटर ने सेना के ट्रक को पीछे से टक्कर मारी, जिससे सेना का ट्रक बेकाबू हो गया। जिससे यह हादसा हुआ।

मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स

सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीमें और थाना 8 की पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल भिजवाने के बाद दोनों वाहन सेना ने क्रेन की मदद से साइड पर करवाए। हालांकि इस दौरान नंबर जाम लग गया था। बताया जा रहा है कि आर्मी का ट्रक पीएपी चौक की तरफ आ रहा था जबकि ट्राला दूसरी तरफ से आ रहा था।

ट्रक में पांच जवान थे सवार

अचानक टक्कर कैसे हुई अभी तक इसका पता नहीं चला। टक्कर होते ही ट्रक डिवाइडर फांद कर दूसरी तरफ चला गया। ट्रक में करीब 5 जवान सवार थे, जो घायल हो गए। सूचना मिलते ही आर्मी के कई अफसर भी मौके पर पहुंचे। हादसे के कारण की जांच की जा रही है।

Google search engine


पिछला लेखJalandhar के लोगों को 25 तारीख तक का Ultimatum, हर घर को करना होगा ये काम
अगला लेखPresident Murmu: President Murmu ने प्रदान किए परम विशिष्ट सेवा मेडल, सेना व Navy Chief को मिला सम्मान