होम latest News Green के इन अलग-अलग shades के साथ करें Sawan में एक्सपेरिमेंट, हर...

Green के इन अलग-अलग shades के साथ करें Sawan में एक्सपेरिमेंट, हर एक स्किन टोन पर फबते हैं ये कलर

0

22 जुलाई 2024 से सावन माह की शुरुआत हो चुकी है जो 19 अगस्त को समाप्त होगा।

भोले की भक्ति के लिए खास सावन माह की शुरुआत 22 जुलाई से हो चुकी है। सावन माह में भगवान शिव की पूजा का खास महत्व होता है। भक्तगण पूरे विधि-विधान के साथ उनकी पूजा करते हैं, जल चढ़ाते हैं और उनके लिए उपवास भी रखते हैं। ऐसा माना जाता है कि सावन में भगवान शिव की पूजा करने से सभी इच्छाएं पूरी होती हैं और कुंवारी कन्याओं को मनचाहा वर मिलता है।

पूजा, व्रत के साथ Sawan में हरे रंग का भी बहुत महत्व है। महिलाएं खासतौर से हरे रंग की कपड़े पहनती हैं। माना जाता है कि इससे उन पर भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा बनी रहती है। हरा रंग प्रकृति को दर्शाता है। इसके अलावा यह खुशी का भी प्रतीक माना जात है। मन को प्रसन्न करने के साथ हरा रंग आंखों को भी सुकून देता है। क्या आप जानते हैं मनुष्य की आंखें अन्य रंगों की तुलना में ग्रीन के सबसे ज्यादा शेड्स देख सकती हैं और पहचान सकती हैं। सावन का महीना बेस्ट है ग्रीन के इन शेड्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने के लिए। लुक में वैराइटी भी आएगी और मां पार्वती की कृपा भी बनी रहेगी।

Google search engine


फॉरेस्ट ग्रीन

फॉरेस्ट ग्रीन इस कलर का ब्राइट शेड है। जो डार्क ओशियन ग्रीन फैमिली से जुड़ा हुआ है। गोल्ड, बेज, मस्टर्ड, पेस्टल पिंक के साथ ये शेड बहुत ही खूबसूरत लगता है।

आर्मी ग्रीन

आर्मी ग्रीन न बहुत डार्क होता है न ही लाइट। ये शेड डे लाइट में बहुत ही क्लासी लगता है। इसे आप ब्लैक, येलो, ऑरेंज के साथ टीमअप कर सकती हैं।

लाइम ग्रीन

लाइम ग्रीन हरे और पीले रंग का कॉम्बिनेशन है। ये टोन डे और नाइट दोनों के हिसाब से बेस्ट होता है। फुशिया पिंक, डार्क ग्रीन, पर्पल, ब्लू के साथ लाइम ग्रीन बहुत ही बेहतरीन लगता है।

मिंट ग्रीन

फॉरेस्ट ग्रीन से हल्का, लेकिन आर्मी ग्रीन से डार्क होता है ये शेड। मिंट यानी पुदीने की पत्ती का कलर। खास मौके पर ग्रीन के इस शेड को ट्राई कर लगा सकती हैं खूबसूरती में चार चांद। इस शेड के साथ लाइट पर्पल, ब्राइट येलो या पिंक के ऑप्शन चुनें।

ऑलिव ग्रीन

ऑलिव ग्रीन हर एक स्किन टोन पर खूबसूरत लगता है और ये शेड बिना आपको एलीगेंट लुक देता है। ब्लैक और येलो के साथ आप इस कलर के आउटफिट को पेयर कर सकती हैं।

Google search engine


पिछला लेखPunjab: राज्यपाल से मिलीं शिवसेना नेता Gora Thapa की पत्नी, पति पर हुए हमले की NIA जांच की मांग
अगला लेखEntertainment: Priyanka Chopra बनीं समंंदर की लुटेरी, ‘द ब्लफ’ के सेट से लीक हुआ लुक, फैंस बोले- हम तो पहचान ही नहीं पाए