होम latest News Punjab: राज्यपाल सरहदी जिलों का करेंगे दौरा, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां,...

Punjab: राज्यपाल सरहदी जिलों का करेंगे दौरा, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां, जानें कब

0

सीमावर्ती गांवों के पंचों, सरपंचों, बीएसएफ, सेना, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विशेष मीटिंग

पंजाब राजपाल बनवारी लाल पुरोहित की तरफ से सरहदी जिलों का दौरा किया जा रहा है, जिसके दौरान वह भारत-पाक सरहदी इलाकों में सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेंगे। बताया जा रहा है कि राज्यपाल कल गुरदासपुर और उसके बाद 25 जुलाई को फिरोजपुर का दौरा करने जा रहे हैं, जहां पर वह प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा संबंधी प्रबंधों की समीक्षा करेंगे।

जानकारी अनुसार राज्यपाल कल सरहद्दी क्षेत्र के गांव चक्क अमीर में विशेष तौर पर पहुंच रहे हैं, जिसके चलते प्रशासन सरहद्दी इलाके के बीच बमियाल के नजदीक स्थित आर.एस. पब्लिक सकूल के बीच उनकी तरफ से विलेज डिफैंस कमेटी के मैम्बरों के साथ एक अहम बैठक की जाएगी। वहीं राज्यपाल के दौरे को देखते प्रशासन की तरफ से पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं।

Google search engine


कल 23 जुलाई को राज्यपाल सबसे पहले गुरदासपुर व पठानकोट के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक करेंगे जिसके बाद वह भारत-पाक सरहद पर स्थित ब्लाक बमियाल के अधीन आते गांव चक्क अमीर विशेष विजिट करेंगे।

वहीं 25 जुलाई को राज्यपाल फिरोजपुर जिले का दौरा करने जा रहे हैं, जिसके चलते डी.सी. फिरोजपुर की तरफ से सुरक्षा प्रबंध पुख्ता कर दिए गए हैं, इसके अलावा अन्य विभागों को प्रोटोकॉल के अनुसार सभी प्रबंध एवं डयूटियां संभालने को कहा गया है। धीमान ने कहा कि राज्यपाल सीमावर्ती गांव बारेके के सरकारी स्कूल में सीमावर्ती गांवों के लोगों और गणमान्यों के साथ नशों, माईनिंग एवं अन्य मुद्दों पर बातचीत करेंगे और लोगों को पेश आने वाली मुश्किलें सुनेंगे। मीटिंग में एडीसी डा. निधि बांबा, सहायक कमिश्रर सूरज कुमार, एसपी हैडकर्वाटर जुगराज सिंह, सैना और बीएसएफ के अधिकारी शामिल हुए।

आपको बता दें कि उनके साथ मुख्य सचिव अनुराग वर्मा (Anurag Verma) और डीजीपी पंजाब गौरव यादव (Gaurav Yadav) समेत जिले के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। राज्यपाल सीमावर्ती लोगों की समस्याओं को लेकर काफी गंभीर हैं। वह इससे पहले 5 बार सीमावर्ती इलाकों का दौरा कर चुके हैं।

वहीं, पिछले दिनों अपने दौरों के दौरान उन्होंने नशाखोरी, अवैध खनन समेत कई मुद्दे उठाकर सरकार को घेरा था। इसके बाद राज्यपाल और सरकार के बीच दूरियां बढ़ गई थीं। साथ ही इसे सरकार के अधीन इलाके में सीधा हस्तक्षेप बताया था।

इस प्रकार रहेगा 3 दिवसीय कार्यक्रम

आज 23 जुलाई को राज्यपाल (Governor) सबसे पहले गुरदासपुर और पठानकोट के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विशेष बैठक करेंगे। इसके बाद वे भारत-पाक सीमा पर स्थित ब्लॉक बमियाल के अंतर्गत आने वाले गांव चक्क अमीर विशेष का दौरा करेंगे। इसके बाद वे गुरदासपुर जाएंगे और 25 जुलाई को फिरोजपुर (Ferozepur) का दौरा करेंगे। सभी जिलों में दौरे की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Google search engine


पिछला लेखPunjab Weather: Patiala, Ropar और Chandigarh में बरसा मानसून, इन जिलों में भी भारी बारिश की संभावना
अगला लेखCanada: में फिर Hindu Temple पर हमला, खालिस्तानी समर्थकों ने की तोड़फोड़: लिखे भारत विरोधी नारे