होम latest News Political News: शिरोमणि अकाली दल में बड़ा धमाका, सुखबीर बादल ने लिया...

Political News: शिरोमणि अकाली दल में बड़ा धमाका, सुखबीर बादल ने लिया ये फैसला

0

शिरोमणि अकाली दल बगावत के चलते प्रार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बड़ा धमाका कर दिया है।

शिरोमणि अकाली दल बगावत के चलते प्रार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बड़ा धमाका कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सुखबीर सिंह बादल ने अकाली दल की कोर कमेटी को भंग कर दिया है। इस कोर कमेटी में अकाली दल के कई दिग्गज नेता शामिल थे, जिनमें अकाली दल से अलग हुए बगावती गुट के नेता भी शामिल थे।

Google search engine


इस कोर कमेटी में प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा और बीबी जागीर कौर का नाम प्रमुख रूप से शामिल है। इन बागियों द्वारा अकाली दल अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग की जा रही है और श्री अकाल तख्त साहिब को एक शिकायत भी सौंपी गई है। जिसके बाद खुद अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने ट्वीट कर कहा कि वह एक विनम्र सिख के तौर पर श्री अकाल तख्त पर नतमस्तक होंगे। सुखबीर बादल ने कोर कमेटी को भंग करने का फैसला ऐसे समय में लिया है जब उन्हें अभी अकाल तख्त साहिब जाना है। अब देखना होगा कि अकाली दल की नई कोर कमेटी का गठन कब होता है और इसमें किसे जगह मिलती है।

आपको बाता दें कि पिछले 2 विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनावों में करारी हार के बाद अकाली दल में बगावती गुट पैदा हो गया। बगावती गुट द्वारा लगातार सुखबीर बादल से इस्तीफे का मांग की जा रही है।

Google search engine


पिछला लेखPunjab Weather: पंजाब में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
अगला लेखPunjab: पानी के तेज बहाव में बहे सरपंच की मिली लाश, 2 अन्यों की भी हुई थी मौ+त