होम latest News Pathankot के एक गांव में देखे गए 7 संदिग्ध, स्केच जारी कर...

Pathankot के एक गांव में देखे गए 7 संदिग्ध, स्केच जारी कर सर्च ऑपरेशन में जुटी पुलिस

0

पंजाब के पठानकोट में मंगलवार को सात संदिग्ध युवक देखे गए

पंजाब के पठानकोट में मंगलवार को सात संदिग्ध युवक देखे गए. इसके बाद से ये आशंका जताई जा रही है कि ये सभी पाकिस्तान से बॉर्डर पार करके आए हैं. स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना दी।

इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई. डीएसपी पठानकोट सुमेर सिंह ने बताया कि कल देर रात सूचना मिली कि फंगटोली गांव में करीब सात संदिग्ध लोग देखे गए हैं।

Google search engine


वहां के लोगों के अनुसार संदिग्ध लोगों के पास कोई गोला-बारूद नहीं था. पंजाब पुलिस ने सात संदिग्धों में से एक का स्केच जारी किया है और इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. पुलिस और सेना के जवान गांव पहुंच गए हैं. सूचना मिलते ही पूरी पुलिस महकमा हाई अलर्ट पर रखा गया है।

पुलिस ने क्या कहा?

डीएसपी पठानकोट सुमेर सिंह ने बताया कि कल देर रात सूचना मिली कि फंगटोली गांव में करीब सात संदिग्ध लोग देखे गए हैं. डीएसपी ने कहा हम सभी पहलुओं की जांच करेंगे।

आज सुबह से संयुक्त तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.फिलहाल ये लोग कौन थे, क्या करने आए थे, इस बारे में किसी तरह की जानकारी निकलकर सामने नहीं आई है. महिला से पानी मांग कर वह आगे बढ़ गया, उसके साथ 6 और लोग थे।

पुलिस ने जारी किया स्केच

पंजाब पुलिस ने सात संदिग्धों में से एक का स्केच जारी किया है. साथ ही इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. पुलिस और सेना के जवान गांव पहुंच गए हैं. सूचना मिलते ही पूरी पुलिस महकमा हाई अलर्ट पर रखा गया है।

Google search engine


पिछला लेखPolitical News: नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार करेंगे Punjab CM Bhagwant Mann
अगला लेखPunjab के राज्यपाल Banwarilal Purohit के काफिले के साथ बड़ा हादसा