होम latest News Punjab सरकार का बड़ा Action, 3 कर्मचारी Suspend, पढ़ें पूरा मामला

Punjab सरकार का बड़ा Action, 3 कर्मचारी Suspend, पढ़ें पूरा मामला

0

पंजाब के बिजली और लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी. ओ. ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में बताया कि पंजाब सरकार

पंजाब के बिजली और लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी. ओ. ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में बताया कि पंजाब सरकार की ओर से भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनाई जा रही जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड(पी.एस.पी.सी.एल.) के कोटकपूरा स्थित केंद्रीय भंडार से कबाड़ की बिक्री के दौरान हेराफेरी करने की कोशिश करने वाले वरिष्ठ एक्स.ई.एन, जे.ई. और स्टोर कीपर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि मामले में शामिल कर्मचारियों और व्यापारी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने बताया कि पी.एस.पी.सी.एल. के एन्फोर्समेंट विंग और तकनीकी जांच विंग की टीमों की ओर से संयुक्त रूप से 25 जुलाई को पी. एस. पी.सी. एल. के इस केंद्रीय भंडार से कबाड़ बेचे जाने के आदेश के तहत उठाए गए सामान की अचानक चेकिंग की गई।

Google search engine


उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान पाया गया कि कबाड़ ले जा रहे 3 ट्रकों में से एक ट्रक में एल्यूमीनियम कंडक्टर के कबाड़ के नीचे नया एल्यूमीनियम कंडक्टर रखकर ले जाने की कोशिश की गई, जिसका पता न लगने पर विभाग को वित्तीय नुकसान होना था।

उन्होंने बताया कि इस दौरान मौके पर जांच के अनुसार जिम्मेदार पाए गए अधिकारियों में वरिष्ठ एक्सियन स्टोर बेअंत सिंह, स्टोर इंचार्ज जूनियर इंजीनियर गुरमेल सिंह और स्टोर कीपर (एल.डी.सी) निर्मल सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में दोषी कर्मचारियों और सामान उठाने आए व्यापारी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

Google search engine


पिछला लेखPunjab के लोगों के लिए जरूरी खबर, 4 दिन बंद रहेगा ये Highway
अगला लेखPunjab News: Highway पर दर्दनाक हादसा, Truck के बीच में ही फंस गई Driver की लाश